Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Political: बिहार में सियासी घमासान के बीच राजद प्रवक्ता ने कहा- ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है

January 27, 2024

Bihar Political: बिहार में सियासी घमासान के बीच राजद प्रवक्ता ने कहा- ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है

पटना। बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति के बीच गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शनिवार को कहा कि राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘‘राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार में सब कुछ ठीक है.. जब चीजें सामान्य हैं।’’ हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि अगर कल कुछ अभूतपूर्व होता है तो राजद स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। तिवारी ने आगे कहा, ‘‘मीडिया के एक वर्ग में राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को लेकर काफी खबरें सामने आ रही है, ऐसे में तस्वीर साफ करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिम्मेदारी बनती है। चूंकि वह राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, इसलिए उन्हें स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य में ‘महागठबंधन’ सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखा है।
इस बीच विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है।

कुछ पहले तक नीतीश के लिए अपने दरवाजे बंद करने की बात कहने वाली भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, पर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) में उनकी संभावित वापसी के पर्याप्त संकेत दिए हैं। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बृहस्पतिवार शाम दिल्ली में मुलाकात करने वाले भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई थी। भाजपा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ फिर से गठबंधन की अटकलों पर चौधरी ने कहा था, ‘‘हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है।’’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि कल पटना में राज्य के नेताओं की बुलाई गयी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी।

वहीं सुशील से शुक्रवार को जब संवाददाताओं के भाजपा के रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था, ‘‘जहां तक जदयू या नीतीश कुमार का सवाल है, राजनीति में दरवाजा स्थायी तौर पर बंद नहीं रहते, आवशय़क्ता पड़ने पर दरवाजे खुल भी सकते हैं। लेकिन वे खुलेंगे या नहीं यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है।’’ एक अलग घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने शनिवार दोपहर दो बजे पूíणया में पार्टी विधायकों और पूर्व विधायकों की बैठक बुलाई है।

उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया कि बैठक का राज्य के नवीनतम राजनीतिक घटनाक्रम से कोई लेना-देना है। खान ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक वर्तमान और पूर्व तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्र’’ से संबंधित तैयारियों पर चर्चा करने के लिए शनिवार को पूíणया में बैठक कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें