-
Firing in Uri Sector : जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गुरुवार रात को सीमा पार से हुयी भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान राजरवार उरी की नरगिस बशीर के रूप में हुई है।.