-
फिरोजपुर। फिरोजपुर के बंडाला गांव में कथित बेअदबी मामले में फिरोजपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह गिरफ्तारी की। गौरतलब है कि शनिवार को यहां बंडाला गांव के गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी.