-
मंडी: मत्स्य विभाग के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कान्त ठाकुर ने सुंदरनगर के तहत आने वाले मत्स्य फार्म अलसू का दौरा किया। उन्होंने फार्म की स्थिति, मछली उत्पादन और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को फार्म में मौजूद सुविधाओं का सही और अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए।.