-
नेशनल डेस्क: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी (IVY County) रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ऊंची इमारत की 12वीं मंजिल पर बने फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही समय में आसपास के फ्लैट भी इसकी चपेट में आ गए।.