-
नेशनल डेस्क : दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट (AI-2948) में तैनात क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में लिखा था कि फ्लाइट में बम है। जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया.