-
JD Vance Resigns : नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अब अमेरिकी सीनेट में ओहायो का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया जो शुक्रवार से प्रभावी हो गया है। वेंस ने बृहस्पतिवार को ओहायो के गवर्नर माइक डेविन को इस संबंध में पत्र लिखा। डेविन ही उनकी जगह नए सदस्य को नियुक्त करेंगे।.