-
बीकानेर (राजस्थान): राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार को एक दुकान में हुए भीषण गैस सिलेंडर विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीकानेर शहर के व्यस्त कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मदन मार्केट में हुई। विस्फोट से वह इमारत क्षतिग्रस्त हो गई.