-
करनाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब ने शहर की राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता की एक प्रभावशाली तस्वीर प्रस्तुत की। पदयात्रा में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।.