-
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त दरिया की मरम्मत के दौरान भूस्खलन में दबकर नौ स्वयंसेवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात दान्योर नाले पर घटी जब भारी मात्रा में मिट्टी श्रमिकों पर गिर गयी.