-
वाशिंगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रथम उप-प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ के साथ बैठक में ऋण संकट और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठक में भाग लेने यहां आए एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं।.