-
सरे जगुआर्स ने ग्लोबल टी20 कनाडा के लीग चरण के अंतिम दिन मिसिसॉगा पैंथर्स को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। जगुआर्स ने संदीप लैमिछाने, मैथ्यू फोर्ड और इफ्तिखार अहमद के शानदार स्पैल की मदद से पैंथर्स को 56 के मामूली स्कोर पर समेटने के बाद आसानी से अपने लक्ष्य का पीछा किया।.