-
पानीपत। ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले में नया खुलासा हुआ है। समालखा क्षेत्र के मनाना गांव में ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से हुई ठगी के तार विदेशों से जुड़ रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि विदेशों में बैठे साइबर ठग स्थानीय युवाओं को एजेंट बनाकर लोगों से ठगी करवा रहे थे।.