-
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र की शुरुआत में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा अपने शासनकाल में व्यापारियों पर अत्याचार करती रही और उन्हें ‘गुंडा टैक्स’ देना पड़ता था। इसके साथ ही उन्होंने सपा को लोकतंत्र के “मुखौटे” के पीछे छिपने वाला दल बताया।.