-
चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज गुरुग्राम जिला के एचएसआईआईडीसी, आईएमटी, मानेसर में कार्यरत आर्किटेक्ट दीपक तथा जूनियर इंजीनियर (जेई) सत्यनारायण भारद्वाज को 1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से बिल्डिंग प्लान अप्रूव करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी.