-
बेंगलुरुः कर्नाटक सरकार अपने अपने घरों की गृहस्वामिनी एक करोड़ से अधिक महिलाओं को 2,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता योजना बुधवार को जिला मुख्यालय शहर मैसुरु में शुरू करेगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।.