-
नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हाल ही में अमृतसर स्थित पवित्र श्री दरबार साहिब में माथा टेककर श्रद्धा प्रकट की। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें सम्मान स्वरूप सिरोपा और दरबार साहिब का एक सुंदर मॉडल भेंट किया गया।.