-
फरीदाबाद: हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार को फरीदाबाद में एक मुठभेड़ के बाद हथौड़ा गिरोह के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.