-
चंडीगढ़: रोहतक ज़िले के लाखन माजरा गांव के होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी स्वर्गीय हार्दिक राठी के पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने आज चंडीगढ़ सीएम आवास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाक़ात की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे।.