लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हारिस रऊफ, उसामा मीर और जमान खान को बीबीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देते आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने वाले रउफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।पीसीबी की मंजूरी मिलने के बाद तीनों खिलाड़ी 28 दिसंबर तक बीबीएल में खेल सकेंगे।.