-
चंडीगढ़: कांग्रेस की हरियाणा इकाई अगले महीने से राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी।रैलियों को लेकर सोमवार को यहां पार्टी की प्रदेश इकाई की 11 सदस्यीय कार्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक हुई। ये रैलियां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में आयोजित की जाएंगी।.