-
मुंबई। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी‘ में नजर आने वाली मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह डिजाइनर मोनिषा जयसिंह की डिजाइनर साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। मौनी ने साड़ी के साथ ब्रोकेड कोर्सेट ब्लाउज भी पहना। उन्होंने स्मोकी आईज और पिंक लिप्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।.