-
हिमाचल डेस्कः प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए सब्सिडी का नया और स्पष्ट पैमाना तय किया है। अब राज्य में घरेलू उपभोक्ताओं को दो मीटरों पर कुल 250 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने का फैसला लागू कर दिया गया.