-
शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 53,413 करोड़ रुपये के परिव्यय का बजट पेश किया। इसमें महिला पेंशन, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन, शराब पर गौ उपकर समेत कई अन्य पहल शामिल हैं जिनका उद्देश्य 2026 तक हिमाचल को हरित राज्य बनाना है।.