-
हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार को रोहतांग और बारालाचा दर्रों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि कुल्लू में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। वहीं राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश में खराब मौसम की संभावना जताई है।.