-
शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में हो रही बर्फबारी के कारण हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने अलर्ट जारी करते हुए हिमाचल से लेकर कुपवाड़ा और कारगिल के हिमालय इलाकों के सात जगहों पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई है।.