-
मस्कट (ओमान): भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को यहां एफआईएच हॉकी5एस पुरुष विश्ज़्व कप 2024 के 5वें-8वें स्थान के मैच में केन्या के खिलाफ 9-4 से शानदार जीत हासिल की। उत्तम सिंह ने 5वें, 25वें और 26वें मिनट में तीन गोल किए, जबकि मंजीत (6'), पवन राजभर (10'), मंदीप मोर (15'), मोहम्मद राहील (17', 25') और गुरजोत सिंह (28') ने भारत के लिए गोल किए और मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा।