-
नई दिल्ली। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगते नजर आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।.