-
नोएडाः नोएडा में एक दहशत भरा वीडियो सामने आया है जिसमें एक पालतू खतरनाक नस्ल के पिटबुल डॉग ने स्ट्रीट डॉग पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन को दबोच लिया। पिटबुल का मालिक उसे लगातार जंजीर से मारता रहा लेकिन पिटबुल ने स्ट्रीट डॉग को नहीं छोड़ा। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया.