-
महाभारत का युद्ध, युधिष्ठिर को अपनी मृत्यु का रहस्य बताने के बाद देवव्रत भीष्म समझ गए कि कल का दिन उनकी पराजय का दिन है। जीवन भर बिना किसी लोभ के अपने राष्ट्र् और कुल की रक्षा के लिए समर्पित रहे उस महायोद्धा के प्रयाण का समय आ गया था। मृत्यु जीवन की पूर्णता है.