-
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग अभियानों में एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी, उसका सहयोगी और आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के पाखरपोरा इलाके में सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने मिलकर एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया।.