-
Hyderabad : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक टी हरीश राव के कैंप कार्यालय में काम कर चुके एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को गैरकानूनी निगरानी (फोन टैपिंग) के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिद्दीपेट जिले के एक रियल एस्टेट व्यवसायी की कथित अवैध निगरानी से जुड़ा है।.