-
नेशनल डेस्क: नागालैंड के सुखोवी इलाके के पास सोमवार को असम राइफल्स के एक वाहन को निशाना बनाकर संदिग्ध आईईडी (IED) विस्फोट किया गया। इस हमले में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया.