दक्षिणी लेबनान एक बार फिर से तनाव की चपेट में है, जहाँ रविवार को इज़रायली हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के एक सदस्य की मौत हो गई और तीन आम नागरिक घायल हो गए।
मिली रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक और शांति स्थापना मामलों की अवर महासचिव रोजमेरी डिकार्लो ने शुक्रवार को कहा कि लेबनान और इजरायल के बीच की सीमा पर लगभग एक साल से हर दिन हिंसा हो रही है, जो बहुत चिंताजनक है।