-
नई दिल्लीः 2014-15 के बाद से देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर 1.72 लाख रुपए हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध राष्ट्रीय आय के मामले में प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों में, 2022-23 में 1,72,000 रुपये थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15.8 प्रतिशत की वृद्धि है।.