-
कुरुक्षेत्र : शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के 43वें पेराई सत्र के शुभारंभ के दौरान मंगलवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने काले झंडे लेकर मिल के मुख्य गेट पर पहुंच कर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।.