-
योगी आदित्यनाथ दुनिया के बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अपने विदेशी दौरे पर सिंगापुर के बाद टोक्यो पहुंचे। यहां आयोजित ‘यूपी इन्वेस्टमेंट रोड शो’ में उन्होंने जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और राज्य में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक माहौल की जानकारी दी।.