-
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और दुनिया से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत-फ्रांस सहयोग की समीक्षा की.