-
जालंधर (पंजाब): भारतीय नौसेना मुंबई ने भारतीय वायु सेना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से और भारतीय रेलवे दिल्ली ने बीएसएफ जालंधर को 5-0 से हराकर 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में टूर्नामेंट के सातवें दिन पहले दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।.