-
न्यूयॉर्कः अमेरिका के न्यूयॉर्क क्षेत्र में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय मूल की एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी एवं पायलट प्रशिक्षक घायल हो गए। एक टीवी चैनल ने बताया कि रोमा गुप्ता (63) और उसकी बेटी रीवा गुप्ता (33) रविवार को एक छोटे विमान में सवार थे।.