भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह की शुरुआत दमदार तेजी के साथ की। सोमवार सुबह निवेशकों का रुझान सकारात्मक रहा, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में तेजी और मजबूत होती गई।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी करते हुए बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया। शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में खरीदारी बढ़ने से बाजार हरे निशान में बंद हुआ। BSE Sensex 650.39 अंकों यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,277.15 पर बंद.
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई है। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में.
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की। BSE का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.36 अंक यानी 0.18% फिसलकर 82,480.40 के स्तर पर खुला।
शुक्रवार की सुबह दलाल स्ट्रीट के लिए झटके भरी रही। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की।
आईटी शेयरों में तेज बिकवाली के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 558.72 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 83,674.92 पर आ गया, जबकि निफ्टी 146.65 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,807.20 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा दबाव निफ्टी आईटी इंडेक्स पर रहा, जो.
बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 84,233.64 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,953.85 के स्तर पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में हेल्थकेयर.
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में नजर आए। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 84,065.75 के मुकाबले 144.25 अंकों की बढ़त के साथ 84,210 पर खुला, जबकि निफ्टी 55.35 अंक चढ़कर 25,922.65.
आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत घटकर 2,408 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 3,834 करोड़ रुपये था। हालांकि, तिमाही आधार.
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) शुक्रवार को प्रमुख नीतिगत ब्याज दर पर अपना फैसला सुनाने जा रही है। ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि दिसंबर 2025 में ब्याज दर में कटौती के बाद फरवरी की बैठक में आरबीआई फिलहाल दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। हालांकि, आगे की नीति को लेकर केंद्रीय.