-
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल अंतर्गत स्थित देवलाली स्टेशन अब पूरी तरह नए और आधुनिक स्वरूप में सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी 2024 को रखी गई आधारशिला के बाद 10.44 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। अब यहां यात्रियों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।