-
इंदौर में जारी प्रमुख विकास कार्यों का जायजा मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 दिसंबर को रेसीडेंसी कोठी में लेंगे। बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का रहेगा। हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रस्तावित रूट का मैदान निरीक्षण कर बंगाली कॉलोनी से भूमिगत लाइन शुरू करने का सुझाव दिया था।.