-
नई दिल्ली: ओडिशा के राउरकेला स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी-राउरकेला) के अनुसंधानकर्ताओं ने ‘बिस्मार्क ब्राउसन आर. डाई’ से दूषित औद्योगिक अपशिष्ट जल का प्रभावी शोधन करने के लिए नवोन्मेषी प्रक्रिया विकसित की है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित इस अनुसंधान के निष्कर्ष को प्रतिष्ठित पत्रिका ‘जर्नल ऑफ एनवायरनमैंटल कैमिकल इंजीनियरिंग’ में प्रकाशित किया गया.