-
नई दिल्ली: चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण को लेकर डर की स्थिति बढ़ गई है। भारत में भी इस वायरस के केसों की पुष्टि हुई। इस बीच चिकित्सकों और विशेषज्ञों का कहना है कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस कोई नया वायरस नहीं है, इसका अस्तित्व दुनिया में करीब 60 साल से माना जा रहा है।.