-
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक इनोवा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद से ही मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।.