-
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भले ही करीबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार से निराश थे, लेकिन उन्होंने शतकवीर युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शानदार फॉर्म को लेकर खुशी जाहिर की। रॉयल्स को रविवार रात खेले गए रोमांचक मैच में मुंबई के हाथों छह विकेट की हार का सामना करना पड़ा।.