-
गर्मियों की छुट्टियों में उत्तर प्रदेश के युवा दृश्यकला के गुर सीख कर अपने क्रिएटिव स्किल को समृद्ध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।