-
गुड़गांव : हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा बढ़वाने के लिए किसानों ने जल समाधि सत्याग्रह शुरू कर दिया है। मांडौठी गौशाला के पास से गुजर रही गुड़गांव वाटर सप्लाई नहर में किसान नंगे बदन खड़े हो गए। महिलाएं भी हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ नहर में खड़ी हो गई.