-
जालंधर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ फिर से अभियान छेड़ दिया है। आज इसी कड़ी में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जालंधर के मिट्ठापुर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। मिट्ठापुर की एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माणाधीन घरों को गिरा दिया।.